Himachal Tonite

Go Beyond News

सभी कामगारों को संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी – डॉक्टर उदित राज

शिमला,21 अप्रैल. अखिल भारतीय असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉक्टर उदित राज ने कहा है कि कांग्रेस ने असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के हितों की रक्षा के लिए कानून बनाये पर आज इन कानूनों की अनदेखी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी कामगारों को संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को नई दिल्ली में नरेगा बचाओ  रैली  आयोजित की जाएगी जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगार भाग लेंगे।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस, केकेसी की राज्य स्तरीय बैठक को मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए डॉ.उदित राज ने कहा कि देश की आधी आबादी आज भी गरीबी रेखा के नीचे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नरेगा योजना इसी उद्देश्य से लागू की थी कि लोगों को घर द्वार पर कोई निश्चित रोजगार उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नरेगा के बजट में भारी कटौती कर श्रमिक विरोधी चेहरा साफ कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार ने इस योजना के शुरुआती मेव11 हजार करोड़ को बजट रखा था जो वर्तमान में 60 हजार करोड़ कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि आज वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार की गलत व तानशाही निर्णयों से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त होकर रह गई हैं।
डॉ.उदित राज ने कहा कि नोटबन्दी ने भूखा रखा,कोरोना में करोड़ो असंगठित कामगार कितनी यातनाओं से गुजरे यह पूरे देश ने देखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने  कर्मचारियों को भी इस सगंठन से जोड़ा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार निजीकरण को बढ़ावा देते हुए सरकारी नोकरियों के दरवाजे बंद कर दिए है जो बहुत ही चिंता की बात हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार  के राज में 23 करोड़ की संख्या गरीवी में पहुंच गई हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने विशेष अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि प्रदेश में पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार ने असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के कल्याण के लिए बोर्ड का गठन किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के कल्याण के प्रति पूरी तरह बचनबद्ध हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों के हितों की रक्षा कि रक्षा के लिये उनकी पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम लोगों के हितों की अनदेखी सहन नही कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में लोगों को जो गारंटी दी है उन्हें चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने सगंठन से जुड़ी आशा वर्कर के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि कोविड काल में इनकी सेवाएं बहुत ही सराहनीय और हिम्मत वाली रही। उन्होंने भरोसा दिया कि असंगठित क्षेत्र की समस्याओं को वह केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगी।
प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजीव राणा ने बैठक में मौजूद सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में के के सी की यह पहली बैठक हो रही हैं। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में सभी लोगों के मुश्किलों को सरकार के समक्ष रखना व उनका निदान करवाना ही इस सगंठन का मुख्य उद्देश्य हैं। उन्होंने सगंठन से जुड़े सभी लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं व मांगो को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
इस दौरान बैठक में लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर,कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह सचिव,तरुण पाठक के अतिरिक्त गोकुल चंद सेहगल,ठाकुर दास शर्मा,गुरपाल सिंह,सचिन वालियान, रवि रत्न शर्मा,नितेश कुमार, कर्ण देव बोध,अनूप शर्मा,राकेश कुमार रवि,रंजीत सिंह, विजेंदर दत्त गौतम व अनूप ठाकुर,सत्या रानटा, प्रीति ठाकुर निशा सहित विभिन क्षेत्रों से आये अनेक लोग उपस्थित थे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *