Himachal Tonite

Go Beyond News

कोरोना की दूसरी लहर से निपटने को पुख्ता है प्रशासन की तैयारी – उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर

1 min read

????????????????????????????????????

मंडी, 23 अप्रैल – उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से निपटने को मंडी जिला प्रशासन की पुख्ता तैयारी है। उन्होंने कहा कि जिला में अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है। जिला में अभी रोजाना कोरोना संक्रमण के औसतन 144 मामले आ रहे हैं। प्रशासन ने प्रति दिन 500 मरीजों के लिए क्षमता विकसित कर ली है। इस क्षमता को प्रतिदिन एक हजार मरीज तक बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार है।
वे जिला में कोरोना की स्थिति और इससे निपटने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी से अवगत कराने के लिए आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला में दो डैडीकेटिड कोविड केयर स्वास्थ्य केंद्र – बीबीएमबी सुंदरनगर और सिविल अस्पताल रत्ती एक्टिवेट किए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में जिला में 198 ग्राम पंचायतों में कोरोना के एक्टिव मामले हैं। पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों की मदद से गांवों में कोरोना संक्रमितों की पहचान, सैंपलिंग-टैस्टिंग व होम आइसोलेशन में मदद और कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना तय बनाई जा रही है।

ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि जिला में रोजाना 1200 कोरोना टैस्ट किए जा रहे हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *