Himachal Tonite

Go Beyond News

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

1 min read

अर्की – पुलिस थाना दाड़ला के तहत चमाकड़ी पुल के पास एक ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमृतसर निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र ने पुलिस में लिखवाई रिपोर्ट में बताया कि वह चालक का कार्य करता है व मनाली की एक पिकअप चलाता है। वह अपने पिता के साथ उपरोक्त गाड़ी में कैरी बैग व नैपकिन आदि की सप्लाई करने अमृतसर से सैंज, चौपाल व नेरवा की तरफ गया था।

नेरवा से सप्लाई करके वे लोग वापस अमृतसर जा रहे थे तो रात को चमाकड़ी पुल के पास उसने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी। पिता ने कहा कि रात को यहीं पर कमरा लेकर ठहर जाते हैं।जब उसके पिता सड़क क्रॉस करके होटल की तरफ जा रहे थे कि उसी समय एक ट्रक दाड़लाघाट की तरफ से तेज रफ्तार में आया और पिता को टक्कर मार दी। ट्रक उन्हें कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया। उसने उन्हें तुरन्त दाड़ला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *