Himachal Tonite

Go Beyond News

एसएफआई राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल शिक्षा निदेशक से छात्र मांगो को लेकर मिला

एसएफआई राज्य कमेटी का प्रतिनिधि मण्डल छात्र मांगों को लेकर शिक्षा निदेशक से मिला।
एसएफआई राज्य कमेटी अध्यक्ष रमन ने कहा कि एसएफआई पिछले लंबे समय से मांग कर रही थी की हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी के अंदर टीकाकरण किया जाए।और जिसमे छात्रों की जीत हुई, जिसमे एसएफआई सरकार के इस फैसले का स्वागत करती है
एसएफआई राज्य कमेटी ने शिक्षा निदेशक से मांग की है की कॉलेज और यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी को जल्द खोल दिया जाना चाहिए क्योंकि 1जुलाई से यूजी फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के एग्जाम होने है ताकि उन्हें पढ़ने में कोई परेशानी ना हो। और पिछले वर्ष का पेंडिंग पड़ा रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किया गया है और जल्द से जल्द घोषित किया जाए। और यूजी फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को एग्जाम होने से पहले सभी को वक्सीन लगा दी जानी चाहिए। और परीक्षा शेड्यूल जल्द जारी किया जाए।

मांगे:-
1) फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों का परीक्षा शेड्यूल जारी किया जाए
2) पेंडिंग पड़े रिजल्ट को जल्द घोषित किया जाए
3) यूनिवर्सिटी और कॉलेज लाइब्रेरी की जल्द से जल्द खोल दिया जाना चाहिए।
4) हर छात्रों को वक्सीन दी जानी चाहिए

राज्य अध्यक्ष रमन ने कहा की अगर इन्ही सभी मांगों पर जल्द अमल नहीं किया गया तो और छात्रों को लामबंद करते हुए आंदोलन की ओर अग्रसर होंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *