Himachal Tonite

Go Beyond News

स्कूल से घर लौटते वक्त थार की टक्कर से 8 साल की मासूम की मौत

1 min read

सुंदरनगर, 05 मई : मंडी जनपद के धनोटू पुलिस थाना के अंतर्गत चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर उपमंडल में तरोट के नजदीक थार (Thar) ने 8 साल की स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी जिससे मासूम बच्ची की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय अक्षिता स्कूल बस से उतरकर सर्विस रोड की तरफ आ रही थी। इसी दौरान एक थार गाड़ी (HP31 E-1395) ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची के सिर, बाजू व शरीर के अन्य भागों पर गंभीर चोट आई।

आनन-फानन में थार चालक ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया, जहां से बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़रैफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार चालक तुषार चौहान पुत्र नरेश चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी दिनेश कुमार ने की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *