Himachal Tonite

Go Beyond News

रसोई गैस की आपूर्ति लेकर जा रहे ट्रक चालक से मारपीट

1 min read

suggestive image

ऊना, 12 मई : आईओसीएल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति लेकर जा रहे ट्रक चालक से मारपीट व ट्रक में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट प्रबंधन व ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बीच चल रहे विवाद के कारण रसोई गैस की ढुलाई करने वाली गाड़ियों को पुलिस की गाड़ियों द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा है। इस घटना के दौरान भी शुक्रवार रात पुलिस की गाड़ियां इन गाड़ियों के आगे चल रही थी, लेकिन जब तक पुलिस के जवान वापस घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक हमलावर अपना काम कर चुके थे।

पुलिस ने ट्रक चालक कांगड़ा जिला की इंदौरा तहसील के तहत पड़ते गांव दकवाह निवासी राकेश  की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

शिकायत में बताया कि वह ट्रक में इंडियन ऑयल गैस प्लांट रायपुर सहोड़ा से रसोई गैस के सिलेंडर लोड करवा कर निकला था। हालांकि पुलिस की गाड़ियां भी ट्रकों की सुरक्षा के लिए आगे चल रही थी। इस दौरान जब वह ट्रक लेकर प्लांट से कुछ ही दूरी पर स्थित बसदेहड़ा पहुंचा तो बाइक व स्कूटर सवार कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने ट्रक के आगे अपने वाहन लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान उन्होंने ईट व पत्थरों से ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जबकि विरोध करने पर चालक से मारपीट भी की।

इस दौरान जब पुलिस कर्मचारियों को इस वारदात का पता चला, तो वह फौरन घटनास्थल की और रवाना हुए। लेकिन तब तक हमलावर ट्रक में तोड़फोड़ व चालक से मारपीट कर फरार हो चुके थे।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *