Himachal Tonite

Go Beyond News

राजगढ़ अस्पताल के शौचालय में मिला 6-7 माह का भ्रूण, सनसनी

1 min read

राजगढ़, 03 जून : उपमंडल के सिविल अस्पताल में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी है कि अस्पताल के शौचालय में भ्रूण को छोड़ा गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह जब अस्पताल के सफाई कर्मी शौचालय की सफाई कर रहे थे तो इस दौरान उन्हें यह भ्रूण बरामद हुआ। सफाई कर्मियों ने तुरंत ही इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

उधर, राजगढ़ के डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 6 से 7 माह का भ्रूण प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन का कहना कि प्रसूति अस्पताल में नहीं हुई है, बल्कि किसी ने बाहर से लाकर भ्रूण को अस्पताल में फेंका है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने भ्रूण को अस्पताल के शौचालय में फेंका है। पोस्टमार्टम के बाद बाकी जानकारी सांझा की जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *