Himachal Tonite

Go Beyond News

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हिमाचल के 50 विधायक, 19 पर आपराधिक मामले दर्ज

हिमाचल प्रदेश इलेक्शन, एडीआर और भारत ज्ञान-विज्ञान समिति ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में विधायकों के स्व घोषित हलफनामों का विश्लेषण किया है। हिमाचल में 50 ऐसे विधायक हैं, जो करोड़पति हैं। प्रति विधायक की औसतन संपत्ति 8.45 करोड़ रुपये है।हिमाचल इलेक्शन वॉच, एडीआर और भारत ज्ञान-विज्ञान समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश भूरेटा ने प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों के 19 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गंभीर आपराधिक मामलों में विधायकों की संख्या आठ है। कहा कि भाजपा के विधायकों की बात करें तो कुल 47 विधायकों में 17 ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का हलफनामा दिया है।

इसी तरह कांग्रेस के 20 विधायकों में से दो विधायकों ने हलफनामे में आपराधिक मामले में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। माकपा ने हलफनामे में आपराधिक मामले को नहीं स्वीकारा है। इसी तरह गंभीर आपराधिक मामलों में भाजपा के छह, कांग्रेस के दो विधायक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 14वीं विधानसभा के चुनाव के चलते साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। महीने भर चलने वाले अभियान के तहत 1500 पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में 50 हजार से अधिक घरों तक पहुंचा जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है। लोगों को मतदान का बहिष्कार न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *