Himachal Tonite

Go Beyond News

उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में दृष्टि बाधित वर्ग से भरे जाएंगे 3 पद

हमीरपुर, सितंबर – उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में क्लर्क, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) और चपरासी का एक-एक पद अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। ये तीनों पद दृष्टि बाधित लोगों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि इन पदों के लिए पात्र लोग 8 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि, हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर निर्धारित की गई है। आवेदक के पास मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी कम से कम 40 प्रतिशत विकलांगता का प्रमाण पत्र होना चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि आवेदन प्रपत्र जिला प्रशासन हमीरपुर की वेबसाइट एचपीहमीरपुर डॉट एनआईसी डॉटइन से डाउनलोड किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में संपर्क किया जा सकता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *