Himachal Tonite

Go Beyond News

मणिमहेश में महिला सहित तीन शव मिले

1 min read

चंबा जिले के पवित्र धार्मिक स्थल मणिमहेश में महिला सहित तीन शव मिले हैं। आंशका जताई जा रही है कि ऑक्सीजन की कमी से इनकी मौत हुई है।अभी इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

डलहौजी के तीन युवक कैलाश की परिक्रमा करके मणिमहेश की तरफ आ रहे थे जब उन्हें कमलकुंड से करीब दो किलोमीटर आगे कैलाश के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। युवकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस जवान और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। प्रशासन ने कोरोना के चलते मणिमहेश यात्रा पर रोक लगाई है। लोग चोरी छिपे यात्रा पर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही भरमौर से पुलिस की रेस्क्यू टीम मणिमहेश रवाना हो गई है। शवों को भरमौर लाने में 10 से 12 घंटे का समय लगेगा। उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि शवों को भरमौर लाया जा रहा है।

 

 

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *