Himachal Tonite

Go Beyond News

मंडी के 2 युवक 11.38 ग्राम चिट्टा साथ गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने एक स्कूटी सवार से 11.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गत रात को सदर थाना पुलिस की एक टीम द्वारा रट्ट-कोठीपुरा सड़क पर नाका लगाया था। इसी दौरान स्वारघाट की तरफ  से नौणी की ओर एक स्कूटी आई, जिस पर 2 लोग सवार थे। पुलिस ने जब स्कूटी को रोका और स्कूटी सवारों से कागजात मांगे तो वे कागजात पेश नहीं कर पाए।

पुलिस ने शक के आधार पर स्कूटी की डिक्की को चैक किया तो उसमें हैल्मेट व वूफर के साथ ही एक प्लास्टिक का लिफ ाफ ा मिला। लिफाफे की जांच करने पर उसमें से चिट्टा बरामद हुआ, जिसका वजन 11.38 ग्राम निकला। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर स्कूटी चालक सुशांत भारद्वाज (23) निवासी त्रिफालघाट व स्कूटी के पीछे बैठे व्यक्ति विनय कुमार (24) निवासी नवाणी-त्रिफालघाट जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन मुख्य आरक्षी चमन लाल द्वारा की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *