Himachal Tonite

Go Beyond News

रैपिड एंटीजन टैस्ट में 13 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

1 min read

हमीरपुर 06 जून- जिला में रविवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में 13 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 421 सैंपल लिए गए, जिनमें से 13 पाॅजीटिव निकले।
डाॅ. अग्निहोत्री ने बताया कि गांव बूणी में 3 लोगों और सलौणी क्षेत्र के गांव अवाह में 2 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। इनके अलावा कुठेड़ा, बस्सी, लुद्दर महादेव क्षेत्र के गांव टिक्करी, जलाड़ी, पुतड़ियाल, मैहरे, हमीरपुर और पथलियार क्षेत्र के गांव भुठलियार में एक-एक पाॅजीटिव मामला सामने आया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *