Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल : सड़क हादसे में 1 की मौत 5 घायल

मंडी : सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा घुमारवीं-सरकाघाट सुपर हाईवे पर स्थित प्लासी में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सात बजे के करीब सुपर हाईवे घुमारवीं-सरकाघाट पर प्लासी पुल के पास ट्रक (एचपी 28- 8045) व कार ( एचपी 28 ए-6070) के बीच टक्कर हो गई जिस वक्त ट्रक जाहू से प्लासी की ओर आ रहा था और कार घुमारवीं की ओर से जा रही थी।

कार में सवाल 6 लोग खुड़ला पंचायत के गांव खुड़ला के रहने वाले हैं और वो सब चंडीगढ़ से आ रहे थे। एक व्यक्ति प्रेम सिह जिसकी आयु 60 साल की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोगों की गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस थाना के प्रभारी हटली उधम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *