हिमाचल सरकार 12वीं कक्षा के परिणाम की जांच
राज्य स्कूल शिक्षा की ओर से बीते दिनों जारी किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम की हिमाचल प्रदेश सरकार जांच करवा सकती है। सरकारी स्कूलों के अधिक विद्यार्थियों के फेल होने और कम अंक आने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए तय किए गए आठ बिंदुओं की सरकार दोबारा से समीक्षा करवा सकती है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि अगर लगेगा कि किसी विद्यार्थी से भेदभाव हुआ है तो उसे दुरुस्त करते हुए खामियों को दूर किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस मामले को लेकर जल्द बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
कोरोना महामारी के चलते इस बार बिना वार्षिक परीक्षाएं लिए घोषित रिजल्ट 92.77 फीसदी रहा। 1 12वीं की बोर्ड परीक्षा में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों के लिए 1,00,799 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 93,438 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, 702 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट आई है, जबकि 5221 फेल हुए हैं।

