हिमाचल के 3 जिलों में फिर बढ़ने लगा क्रोनोग्राफ
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है जिसके कारण जिला चंबा, बिलासपुर और सोलन में कोरोना के सक्रिय मामलों के ग्राफ में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चंबा जिले में 4 जुलाई को 206 सक्रिय मामले थे। अब यह आंकड़ा 300 के पास पहुंच गया है।
वहीं दूसरी ओर जिला बिलासपुर में 4 जुलाई को 83 मामले थे जो अब यह बढ़कर 118 हो गए हैं। बिलासपुर में 4 जुलाई को 71 केस थे जो अब बड़ कर 138 हो गए है। सैंपलिंग कम होने के बावजूद कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
जिलों में एक्टिव मामले बढ़ने से सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिला शिमला में कोरोना के मामले बढ़ने की संभावना है। गौरतलब है कि दो दिन पहले जो एक्टिव मरीज 1307 पहुंच गए थे, वह अब 1335 हो गए हैं। हिमाचल में सैलानियों की भीड़ उमड़ने, कोरोना नियमों का पालन न होना मामले में इजाफा का मुख्य कारण माना जा रहा है।

