Himachal Tonite

Go Beyond News

हिंदी पखवाड़े के तहत भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला स्तरीय निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

निबंध में शिल्पा चौहान ओर भाषण चेतन कुमार रहे अव्वल

हिंदी पखवाड़े के तहत भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी की ओर से जिला स्तरीय निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिला भर के 20 स्कूलों के सरकारी एवं प्राईवेट स्कूलों के करीब 65 बच्चों ने भाग लिया। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने बताया कि विभाग की ओर से हर वर्ष हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में संस्कृति सदन मोतीपुर कांगणीधार में निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जिसमें मंडी शहर के अलावा बल्ह,सरकाघाट, मौवीसेरी, पंडोह, नेरचौक आदि क्षेत्रों के स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । उन्होंने बताया कि इस बार निबंध प्रतियोगिता का विषय कृत्रिम बौद्धिकता की भूमिका – हिंदी भाषा के संदर्भ में रखा गया। जबकि भाषण प्रतियोगिता में जनभाषा और राजभाषा के संदर्भ में हिंदी की दशा और दिशा, विषय पर बच्चों ने अपने विचार रखे। निबंध प्रतियोगिता में करीब करीब 30 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी सीबीएसई की छात्रा शिल्पा चौहान का निंबध निर्णयकों ने बेतहर आंकते हुए प्रथम स्थान दिया। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला की धनेश्वरी दूसरे और पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की छात्रा अलीशा मांटा तीसरे स्थान पर रही। उसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालक मंडी सीबीएसई का छात्र चेतन प्रथम स्थान पर रहा। वहीं दयानंद आर्य स्कूल मंडी की रिदम दूसरे और स्वामी विवेकानंद स्कूल मंडी की प्रज्ञा रावत तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डा. गंगाराम राजी , मुरारी शमा, कृष्णा ठाकुर और किरण गुलेरिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि भी भेंट की गई। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने अपने संबोधन में विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका और उनका दृष्टिकोण मायने रखता है। अपने समय और समाज के प्रति उनकी चेतना और जागरूकता एक बेहर समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी स्कूलों के बच्चों और उनके साथ आए शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया।
रेवती सैनी जिला भाषा अधिकारी मंडी

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *