Himachal Tonite

Go Beyond News

सोलन : हलवाई की दुकान में लगी आग

सोलन,21 मई : जनपद के सुबाथू में बस स्टैंड के समीप एक हलवाई की दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों व  सुबाथू छावनी में सेना के जवानों ने आग पर काबू पाया। गैस सिलेंडर में आग लगने की वजह बताई जा रही है। कोठी चपला के कटिहान गांव के रहने वाले हलवाई मंसा राम की दुकान में आग के कारण काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार कसौली के सुबाथू बस स्टैंड के समीप कैंट बोर्ड ने किराए पर दुकान दे रखी है ,जिसमें हलवाई की दुकान में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वही, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे। फ़िलहाल नुक्सान का आकलन नहीं हुआ है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *