Himachal Tonite

Go Beyond News

सोलन में कोरोना की दस्तक

सोलन जिले में आठ महीने बाद रेपिड एंटिजन टेस्ट के माध्यम से 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला सोलन के साथ लगते क्षेत्र में रहती है। मामला आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। महिला खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित होकर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल आई थी।

महिला को कोरोना जांच करवाने के लिए कहा गया। लैब में रेपिड किट से जांच हुई तो महिला संक्रमित निकली। इसे घर पर आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है। महिला के साथ प्राथमिक संपर्क के बारे में पता लगा रही है। चिकित्सकों के अनुसार पॉजिटिव महिला की हालत स्थिर है। सोलन 16 जनवरी को कोरोना मुक्त हो गया था। इसके बाद भी लगातार जिथे में टेस्टिंग की जा रही थी। अब टेस्ट में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कोरोना संक्रमित महिला की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। महिला को वैक्सीन भी लगी है। विभाग की ओर से परिवार के सदस्यों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। परिवार के सदस्यों और प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है।

डॉ. अमित रंजन तलवाड़, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन ने बताया जिले में कोरोना से एक महिला संक्रमित निकली है। महिला का उपचार किया जा रहा है, साथ ही प्राथमिक संपर्क के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक संपर्क में आने वालों के भी रेपिड टेस्ट करवाए जाएंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *