Himachal Tonite

Go Beyond News

सांगला छितकुल मार्ग तीन दिन बाद भी ठप्प

किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांगला छितकुल वाहन मार्ग को खतरे के कारण तीन दिन बीत जानें के बाद भी बाहल नहीं किया जा सका है। बता दें कि रविवार को सांगला छितकुल मार्ग पर बटसेरी गेट के समीप ऊँची पहाड़ी से चट्टानें गिरी थी, जिस कारण टेम्पो ट्रेवलर में छितकुल घूम कर वापिस आ रहे 11 में से 9 लोगो की चट्टानों की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ऊपर से लगातार चट्टानों के टूटने के कारण मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका है।

चट्टानों से बिजली क्षतिग्रस्त हो गई है और बिजली आपूर्ति व्यवस्था छितकुल और रकछम गाँव में ठप है। दूसरी ओर बास्पा नदी पर बने बटसेरी पुल के टूटने के कारण बटसेरी पंचायत का यातायात सम्पर्क भी बाधित हो गया है। लोग जान जोखिम में डाल कर टूटे पुल से नदी पार कर रहे है।

डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया यह एक प्राकृतिक आपदा है, इस पर पूर्व अनुमान लगाना मुश्किल था। लेकिन अब  घटना घटित हुई है, उसके बाद जो प्रशासन ने जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से बात की है। उनकी टीम मौके का मुआयना करेगी व  चट्टानें किस कारण टूट रही है, आने वाले समय में भी कोई इस प्रकार का खतरा है यह पता लगाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बताया रकछम और छितकुल में जो टूरिस्ट फंसे हैं, उनको बाहर निकालने की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन जहां से चट्टाने गिर गई है वह स्थान काफी खतरनाक है।यहां से अनुमान लगाना मुश्किल है भूस्खलन कितना हो सकता है यह पता नहीं चल पा रहा है। स्थिति कैसे क्या बनती है उस को ध्यान में रखते हुए ही काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले पर्यटकों  की पूरी देखभाल सरकार और प्रशासन कर रही हैं। उन्हें कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।  किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. सूर्य बोरस ने बताया किन्नौर जिला के बटसेरी नामक स्थान पर पहाड़ से चट्टान खिसकने के कारण 9 पर्यटकों की जान चली गई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उस घटना से एक दिन पहले भी एक पर्यटक वाहन को नुकसान पहुंचा और ऊपर से बड़े-बड़े चट्टानें टूट कर गिरे। ऐसे में तंत्र और डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी को सचेत होकर सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए थी। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी निगरानी की जानी चाहिए थी।

उन्होंने जिलाधीश को ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पर्यटकों को हवाई मार्ग से बाहर निकला जाए। बटसेरी पुल जल्द बहाल हो। बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी तुरंत सामान्य करने के प्रयास होने चाहिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *