Himachal Tonite

Go Beyond News

सड़क से पलट टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त

Suggestive Image

शिलाई, 07 जून : शिलाई उपमंडल के कांडों गांव के समीप बुधवार सुबह एक टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा पेश आया उस समय टिप्पर में तीन लोग सवार थे।

स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे के बारे में सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत ही घायलों को रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीनों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं घायलों को उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक चलते टिप्पर का स्टेयरिंग अचानक लॉक हो गया। जिस कारण टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा लुढ़का और एक पेड़ में अटक गया। अन्यथा नीचे लुढ़कने की स्थिति में बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *