Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला : चिट्टा तस्करी में पिता-पुत्र गिरफ्तार

शिमला, 15 अप्रैल : राजधानी शिमला में पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त बाप-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ है।

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार देर शाम नोगली में एसएसबी कैंप के पास 6.52 ग्राम चिट्टे के साथ कार में बैठे बाप बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान चेतन चौहान (29) और मोहर सिंह (55) के रूप में हुई है। ये रामपुर के राजपुरा गांव के रहने वाले हैं।

डीएसपी रामपुर शिवानी मैहला ने बताया कि पुलिस की टीम दत्तनगर और नोगली में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नोगली के पास एक कार को निरीक्षण के लिए रोका गया। कार में दो लोग बैठे थे। पुलिस टीम ने कार में बैठे चेतन चौहान और मोहर सिंह को कागज दिखाने को कहा और कार की तलाशी ली तो चिट्टा/ हेरोइन बरामद हुई, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध रामपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *