Himachal Tonite

Go Beyond News

बीएसएल नहर में गिरी तेज़ रफ्तार कार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में धनोटू-बग्गी मार्ग पर आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बीएसएल नहर में जा गिरी है। कार में एक व्यक्ति के सवार होने की बात सामने आ रही है। जो सुरक्षित बाहर निकल गया है। हादसे के बाद कार काफी दूर तक पानी में बहती रही और बाद में डूब गई।

जब नहर किनारे से जा रहे लोगों की नजर बहती कार पर पड़ी तो उन्होंने रस्सी डालने का प्रसास किया लेकिन इसमें वह कामयाब नही हो सके। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शनिवार दोपहर तक कार हादसे को लेकर थाना बीएसएल कॉलोनी में कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया पुलिस अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *