प्रदेश में 2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, कोरोना एसओपी का करना होगा पालन
हिमाचल प्रदेश में दसवीं, 11वीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का कैबिनेट में फैसला लिया गया। 2 अगस्त से इन कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। स्कूलों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए एसओपी का पालन करना होगा।

