कैदियों के हाथ से बनी मट्ठी केे सैलानी दीवाने
कालका-शिमला एनएच पर पुलिस लाइन सोलन के समीप जिला कारागार ने मुक्त कारागार योजना के तहत हिमकारा स्टोर खोला है जहां कैदियों के हाथ से बनी मट्ठी केे सैलानी दीवाने हो रहे हैं। कैदियों के व्यवहार में सुधार लाने के बाद जेल अधिकारियों की ओर से उन्हें रोजगार भी दिया जा रहा है। एनएच किनारे खोले हिमकारा स्टोर में बंदी जेल के अंदर तैयार होने वाले बेकरी उत्पाद बेच रहे हैं। चाय-मट्ठी समेत मैगी बनाकर भी पर्यटकों समेत अन्य लोगों को परोस रहे हैं।
बता दे के प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों के व्यवहार में सुधार लाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की कवायद रंग ला रही है। जेल में प्रशिक्षण लेने के बाद कैदी अब रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं बनाकर लाखों कमा रहे हैं। इन वस्तुओं को जेलों में आदान-प्रदान के अतिरिक्त बाजार में भी बेचा जा रहा है। सोलन कारागार में बंदी बेकरी वस्तुओं को तैयार कर रहे हैं। इसकी डिमांड सोलन से जिला किन्नौर तक है। इसके दाम भी बाजारों की तुलना में पांच से दस प्रतिशत कम हैं। एनएच पर खोले गए हिमकारा स्टोर से बंदी एक दिन की दो हजार से 2500 रुपये तक कमाई कर रहे हैं। इसका 40 फीसदी कैदी को मिल रहा है।

