Himachal Tonite

Go Beyond News

ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 24 जून से 2 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला

शिमला, 22 जून : राजधानी में नगर निगम के सहयोग से शिमला राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन 24 जून से 2 जुलाई तक किया जा रहा है। शिमला में यह छठा पुस्तक मेला है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 जून को करेंगे। इस पुस्तक मेले में देश के विभिन्न भागों से कई बड़े प्रकाशक भाग ले रहे हैं।

ओकार्ड इंडिया के संयोजक सचिन चौधरी ने बताया कि जिनमें राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT), राज कमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन सहित कुल 23 प्रकाशन भाग ले रहे है। मेले में 43 स्टाल लगाए जा रहे है। इस दौरान कई साहित्यिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। ओकार्ड संस्था द्वारा साहित्य में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ओकार्ड साहित्य सम्मान हिंदी के लिए जाने माने साहित्यकार और सेतु साहित्य पत्रिका के संपादक डॉ देवेंद्र गुप्ता को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में भी शिमला के पाठकों में पुस्तकों के प्रति अच्छा रुझान देखने को मिलता हैं।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *