Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला के कसुम्पटी में सड़क हादसा मे हुई 2 की मौत

शिमला – शिमला जिले में सतलाई -कोटी मार्ग पर एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो आदमियों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। चोटिल व्यक्ति का उपचार शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में चल रहा है।

मृतकों की पहचान वाहन-चालक जिया लाल और शुभम के रूप में हुई है जबकि ऋषभ हादसे में घायल हुए हैं। गाड़ी में सफर कर रहे तीनों लोग गांव कोटी के निवासी थे।

गाड़ी ए/एफ टाटा योद्धा सड़क से करीब 300 फुट गहरी खाई में लुढक गई। हादसा बीती शाम का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हुई व शवों को बाहर निकाला गया।

 

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *