राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक को हिमाचल सहप्रभारी बनाने पर आप कार्यकर्ताओं में भारी जोश व उत्साह: गौरव
शिमला, 04 जून – आम आदमी पार्टी ने हिमाचल चुनाव के लिए आज राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक को हिमाचल का सहप्रभारी बनाया है। डॉ. संदीप पाठक को हिमाचल का सह प्रभारी नियुक्त करने पर हिमाचल आप कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह है।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने डॉ पाठक को सह प्रभारी नियुक्त करने पर बधाई दी है।साथ ही पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी का आभार प्रकट किया है। गौरव शर्मा ने कहा कि डॉ संदीप पाठक जी की नियुक्ति से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है उनके सह प्रभारी नियुक्त होने पर पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पाठक जी एक सूझबूझ वाले व्यक्ति हैं और उनका राजनीतिक अनुभव हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि डॉ संदीप पाठक ने पंजाब विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी और आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। जिसके बाद उनको पंजाब से राज्यसभा भेजा गया। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी उनकी बेहतर रणनीति का आम आदमी पार्टी को फायदा मिला है। उनके बेहतर चुनावी रणनीति को देखते हुए अब ‘आप’ ने उन्हें हिमाचल फतेह की जिम्मेदारी दे दी है। जिसमें वे मजबूती के साथ संगठन को आगे ले जाएंगे और हिमाचल में इतिहास दर्ज कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि डॉ संदीप पाठक पंजाब में चुनावों से पहले उन्होंने, पंजाब में रहकर पंजाब को बेहतर तौर पर समझा और जाना,जिसका फायदा उन्हे अपनी चुनावी रणनीति बनाने में काम आया। डॉ संदीप पाठक पर्दे ने पीछे रहकर आराम से अपना काम किया। नतीजन आप ने पंजाब में ना केवल जीत हासिल की बल्कि 117 में से 92 सीट हासिल कर पंजाब में इतिहास रचा। अब हिमाचल में भी इतिहास रचेंगे। डॉ संदीप पाठक के हिमाचल प्रभारी बनने पर एक बार सभी कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई दी है।

