Himachal Tonite

Go Beyond News

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की छात्रा राशि ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता रजत पदक

जयपुर में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में हासिल की सफलता, महाविद्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

24 अक्टूबर :- नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर की होनहार छात्रा राशि ने राजस्थान के जयपुर में 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की गई इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय परिसर पहुंचने पर राशि का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने राशि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राशि को बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतना उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राशि भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय और प्रदेश का गौरव बढ़ाती रहेंगी। प्राचार्या ने राशि के कोच राजेंद्र तथा शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार वर्मा को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों की सराहना की।

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि राशि महाविद्यालय में एम.ए. हिंदी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं और एक प्रतिभाशाली एथलीट हैं। उन्होंने कहा कि राशि ने अपनी मेहनत और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति तथा नियमित अभ्यास से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

राशि की उपलब्धि के सम्मान में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह, प्रो. नीलम गुलरिया, डॉ. विजय ठाकुर, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. पवन कुमार वर्मा, डॉ. संजय कांगो, डॉ. अंजुला, डॉ. पूनम, डॉ. नरेश, डॉ. पूनम कुमारी, प्रो. पवन, डॉ. कनिका, प्रो. कृष्ण, प्रो. गढ़काराम, प्रो. प्रकाश ठाकुर, प्रो. नीना कुमारी, प्रो. राजेंद्र, प्रो. अरुण कश्यप, प्रो. हर्षा तथा प्रो. अपूर्वा ने संयुक्त रूप से 21,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त, शारीरिक शिक्षा विभाग और वाणिज्य विभाग की ओर से भी राशि को सम्मानित किया गया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *