Himachal Tonite

Go Beyond News

मुख्यमंत्री दंगे भड़काने का प्रयास कर रहे है

शिमला, 4 अप्रैल
शिमला, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा मुख्यमंत्री केवल मात्र अपने भाषणों से जनता का ध्यान भटकने का प्रयास कर रहे हैं।
जिस प्रकार की भाषा उन्होंने आज प्रयोग करी है वह एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती है, उन्होंने पहले भुट्टो और कुट्टो शब्द का प्रयोग किया जिससे स्पष्ट होता है कि वह दंगे भड़काने का प्रयास कर रहे हैं और उसके बाद उन्होंने स्पष्टीकरण भी दिया पर मुख्यमंत्री और बड़े नेताओं के मुख से इस प्रकार के शब्द संकेत ही होता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं और अभी से नहीं पहले से ही जनता का ध्यान भटकने का प्रयास कर रहे है, झूठे आरोप लगाना ठीक नहीं है इसको लेकर कई विधायक उनके ऊपर मानहानि का केस दर्ज करने की इच्छा जाता रहे है।
भ्रष्टाचारी पार्टी केवल मात्र कांग्रेस है और कांग्रेस ने ही भ्रष्टाचार को जन्म दिया है। अब अगर कोई विधायक अपने दुखों को लेकर पार्टी छोड़ रहे है तो उसके ऊपर इस प्रकार कड़ा प्रहार क्यों।
अगर देखा जाए तो अब तो मुख्यमंत्री निजी हमले पर उतर गए हैं और यह राजनीतिक दलगत है। ऐसा प्रतीत होता है की कुर्सी जाने के डर से मुख्यमंत्री पूरी तरह भौकला गए हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *