Himachal Tonite

Go Beyond News

मंडी में 14 साल की बच्ची का बाल विवाह

मंडी, – जिला की बल्ह घाटी के बग्गी क्षेत्र में 14 साल की किशोरी की 20 साल के युवक से शादी करने का मामला बाल संरक्षण इकाई के सामने आया है। बाल संरक्षण इकाई ने फिलहाल नाबालिगा को वन स्टाप सेंटर में आश्रय दिया है। मिली जानकारी अनुसार चाइल्ड लाइन मंडी की टीम को बग्गी क्षेत्र में चाइल्ड मेरिज की सूचना प्राप्त होने के बाद स्थानीय पंचायत प्रधान के सहयोग से नाबालिग के घर में दबिश दी।

बाल संरक्षण समिति मंडी के चेयरमैन दुनी चंद ठाकुर ने बताया के बग्गी क्षेत्र में शादी करने वाली नाबालिग के उसकी तीन अन्य छोटी बहनों के साथ वन स्टाप सेंटर में अस्थायी तौर पर आश्रय दिया है। सोमवार को चारों बहनों व नाबालिग से शादी करने वाले युवक को समिति के सामने पेश करने के चाइल्ड लाइन की टीम को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि बालिका एक टूटे फूटे घर में किसी तरह अपनी बेबस मां के साथ गुजर बसर कर रही थी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *