Himachal Tonite

Go Beyond News

केंद्रीय युवा नेता समाज को धर्म के नाम पर बाटने व जहर फैलाने का कार्य कर रहे हैं :गौरव

आम आदमी पार्टी पिछले कल सोलन मै भाजपा युवा मोर्चा के नेता व सांसद द्वारा दिये गए बयान जिसमे उन्होंने समाज मै धर्म के नाम पर जहर घोलने का काम किया है और पार्टी के नेशनल कन्वीनर केजरीवाल जी पर सवाल उठाए है उसकी पार्टी कड़ी निंदा व भर्तस्ना करती है। पार्टी प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि युवा नेता अपने केंद्रीय आकाओं की संकीर्ण मानसिकता के प्रभाव से ग्रसित लगते है जिसके चलते वे समाज को धर्म के नाम पर बाटने व जहर फैलाने का कार्य कर रहे है।

केजरीवाल जी ने विधानसभा मै क्या गलत कहा की कश्मीर फाइल्स को यु ट्यूब पर डाल देना चाहिए ताकि सब निशुल्क देख सके लेकिन भाजपा इसपर ओछी राजनीति कर रही है और धर्म के नाम पर देश को बांटना चहिती है जो काम कांग्रेस पिछले 70 वर्षो से करते आ रही है उसी एजेंडे पर भाजपा भी चल पड़ी है और अनाब शनाब बयानबाजी कर अपनी राजनीति चमकाने मैं लगी है।पार्टी पूरी तरह कश्मीरी पंडितो के साथ खड़ी है और उनका दर्द भलीभांति जानती है जिसके चलते दिल्ली मै सरकार ने कश्मीरी पीड़ित पंडितों को नौकरियां भी दी है और जो भी यथा संभव सहायता होनी चाहिए निसंकोच प्रदान की है।गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग पड़े लिखे व जागरूक है उन्हें ऐसे बयानों से समझ आता है कि किस प्रकार भाजपा देश को बांटने मैं लगी है और धर्म के नाम पर अपनी राजनीति चमकाना चाहती है।निसंकोच आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता देख भाजपा बोखला उठी है। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि आज कार्यालय मैं नावनुयक्त सह प्रभारी सरदार कुलवंत सिंह जी का जोर शोर से स्वागत किया गया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *