Himachal Tonite

Go Beyond News

एसजेवीएन फाउंडेशन के तत्‍वावधान में कीकली चैरिटेबल द्वारा हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता का शुभारंभ

एसजेवीएन फाउंडेशन के तत्‍वावधान में कीकली  चैरिटेबल  द्वारा  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सरकारी स्‍कूलों में कक्षा 3 से 12वीं  हेतु हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

सर्वश्रेष्ठ 31 कहानियों को लघु कथाओं के संकलन के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।

शिमला, अप्रैल 25 – एसजेवीएन फाउंडेशन के तत्‍वावधान में कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के सरकारी स्कूलों में अध्‍ययनरत  कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के मध्‍य हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

यह समय रचनात्‍मक प्रयास शुरू करने का समय है । आप एक कहानी सृजित करें और उन्‍हें बुनने के लिए शब्‍दों का सहयोग लेते हुए कथा को कागज पर प्रवाहित होने दें । हम सभी अपने दादा-दादी, चाचा-चाची, माता-पिता से अद्भुत कहानी बचपन से सुनते आए हैं । कुछ ने हमें प्रेरित किया तो कुछ ने अपने सपने दिखाए और कुछ ने हमें डराया । कुछ ने हमारी कल्‍पना को उड़ान भरने में मदद की तो कुछ कहानियों ने जीवन के महत्‍वपूर्ण सबक सिखाए । आपके जीवन में घटी कोई महत्‍वपूर्ण घटना भी कहानी बन सकती है ।

गौरतलब है कि एसजेवीएन भारत के विद्युत उत्‍पादन का एक अग्रणी उपक्रम है । निगम अपने निगमित  सामाजिक दायित्‍व (सीएसआर) का निवर्हन पूर्ण जिम्‍मेदारी के साथ निभा रहा  है । सीएसआर के अतंर्गत निगम ने परियोजनाओं के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, अवसंरचनात्‍क विकास, सामुदायिक विकास, बाल एवं महिला विकास, प्राकृतिक आपदा साहित्‍य इत्‍यादि क्षेत्रों में प्रशसंनीय कार्य किए हैं । इसी कड़ी में कीकली चैरिटेबल के सहयोग से यह प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी ।

कीकली चैरिटेबल ट्रस्‍ट द्वारा आयोजित की जाने वाली यह कहानी लेखन प्रतियोगिता स्‍कूलों में पढने वाले हमारे युवा लेखकों को उनकी अद्भुत कहानियों के माध्‍यम से उन्‍हें एक प्रका‍शित

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *