Himachal Tonite

Go Beyond News

IGMC: हृदय रोगियों को नहीं मिल रही निशुल्क दवाएं

शिमला, 25 नवंबर : इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में हृदय रोगियों को मेगन्यूरोन और क्लेमेक्स डी-5 जैसी दवाएं मुफ्त में नहीं मिल रहीं।

सरकार ने यह दवाएं मुफ्त में देने की घोषणा कर रखी है, बावजूद इसके मरीजों को आजकल यह दवाएं बाहर से महंगी दरों पर खरीदनी पड़ रही हैं। आईजीएमसी में रोजाना 3,000 से अधिक मरीज ओपीडी में चेकअप करवाने आते हैं।

चिकित्सक मरीजों को ओपीडी में चेकअप के बाद दवाएं लिखते हैं लेकिन यह दवाइयां मरीजों को न्यू ओपीडी ब्लॉक स्थित 50 नंबर के निशुल्क औषधि केंद्र पर नहीं मिल रहीं। निशुल्क औषधि केंद्र में हृदय रोगियों को दी जाने वाली एंटीबायोटिक और अन्य रूटीन की दवाएं आजकल नहीं मिल रहीं। मंडी के कश्मीर सिंह ने बताया कि उनके पिता को हृदय की बीमारी है।

बोल्ड सीन्स के मामले बॉलीवुड को टक्कर देती हैं ये साउथ फिल्में, देखकर उड़ जाएंगे होश

आज कल लोगों का झुकाव बॉलीवुड को छोड़ साउथ सिनेमा की तरफ ज्यादा बढ़ गया है। लोगों को साउथ फिल्मों की कहानी से लेकर इनके एक्शन और रोमांटिक सीन्स भी खूब भा रहे हैं।

चिकित्सकों ने पैकेज तो बना दिया है लेकिन जब दवा लेने काउंटर पर आए तो नसों की दर्द में दी जाने वाले मेगन्यूरोन और एंटीबायोटिक कलेमेक्स डी-5, नोपेक्स दवाएं नहीं मिलीं। तीमारदार ने बताया कि काउंटर पर जब पूछा तो बताया गया कि यह दवाएं मरीजों को बाहर से ही खरीदना पड़ेंगी। इस तरह की दिक्कतें अन्य मरीजों को भी झेलनी पड़ रही हैं।

आईजीएमसी में डिप्टी एमएस का कार्यभार संभाल रहे डॉ. प्रवीण भाटिया ने बताया कि स्टोर इंचार्ज को दवाइयों संबंधी कार्यभार सौंपा है। इन्हें ही दवाइयों की जानकारी होगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *