Himachal Tonite

Go Beyond News

घुमारवीं सिविल अस्पताल में पांच स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की तैनाती

 विधायक राजेश धर्मानी ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त
बिलासपुर 10 अगस्त 2023
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश धर्मानी ने आज घुमारवीं सिविल अस्पताल में 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है ।
उन्होंने कहा कि  लंबे अरसे से  घुमारवीं अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सको के अभाव के कारण लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार के समय से चिकित्सकों की तैनाती की अपेक्षा थी जिसे अब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान सरकार द्वारा पूरा किया गया है।
 उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के बनने के बाद उन्होंने  मुख्यमंत्री के समक्ष के समक्ष चिकित्सकों की तैनाती की मांग की थी जिसे आज मुख्यमंत्री ने पूरी कर दिए निश्चित तौर पर घुमारवीं विधानसभा की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में लाभ मिलेगा।
 तैनाती आदेशों के अनुसार डॉ रोहित राणा चिकित्सा अधिकारी ऑर्थोपेडिक्स, डॉक्टर कणिका पराशर एनेस्थीसिया, डॉक्टर  शिप्रा कवंर ,डॉक्टर कार्तिक गुलेरिया सर्जरी और डॉ नीता कुमारी स्किन स्पेशलिस्ट को  घुमारवीं  सिविल अस्पताल में  नियुक्त किया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *