Himachal Tonite

Go Beyond News

कॉर्बेवेक्स वैक्सीन प्रदेश सरकार के पास खत्म

शिमला, दिसंबर 24 : 12 से 14 साल के किशोरों को लगाई जाने वाले कॉर्बेवेक्स वैक्सीन प्रदेश सरकार के पास खत्म हो गई है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में ढाई लाख किशोरों को कॉर्बेवेक्स की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा था और इनमें 2,25,007 किशोरों ने दूसरी डोज लगवाई है। वहीं 15 से 18 साल तक के चार लाख युवाओं में से 3,96,279 ने कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 28.50 लाख लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए एहतियातन (बूस्टर) डोज नहीं लगवाई है।

एनएचएम के निदेशक हेमराज बैरवा ने बताया कि 12 से 14 और 15 से 18 साल तक के किशोरों और युवाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज लगभग लग गई है। जरूरत पड़ी तो कॉर्बेवेक्स वैक्सीन केंद्र से मांगेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *