Himachal Tonite

Go Beyond News

आईईसी यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग में आयोजित की फेयरवेल पार्टी

1 min read

• अमन मिस्टर और प्रियंका मिस फेयरवेल चुनी

बद्दी। हिमाचल के ज़िला सोलन के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ फार्मेसी की ओर से फेयरवेल पार्टी “हास्ता ला विस्ता” का आयोजन किया गया। इस फेयरवेल पार्टी में फार्मेसी के छात्र-छात्राओं के अलावा विश्वविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए जूनियर्स की तरफ से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक, थीम गेम्स, नृत्य आदि पर शानदार प्रतुतियां दीं। फेयरवेल पार्टी में मिस्टर फेयरवेल अमन उपाध्याय और मिस फेयरवेल प्रियंका को चुना गया। इसके अलावा मिस्टर टैलेंटेड पारिश, मिस टैलेंटेड अंकिता, मिस्टर पर्सनैलिटी अंकित और मिस पर्सनैलिटी प्रेमलता, मिस्टर चार्मिंग कर्ण और मिस चार्मिंग स्नेहलता, मिस्टर डिसिप्लिन्ड सौम्य यादव और मिस डिसिप्लिन्ड शबनम को चुना गया।
फेयरवेल पार्टी में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने फार्मेसी विभाग के
प्लेसमेंट हासिल कर चुके छात्र-छात्राओं को बधाई दी। वहीं, अन्य छात्र-छात्राओं को भी जल्द से जल्द प्लेसमेंट दिलवाने के लिए आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *