Himachal Tonite

Go Beyond News

बद्दी विश्वविद्यालय के अन्तर्गत प्रशस्ति समारोह आयोजित

1 min read

बद्दी विश्वविद्यालय के अन्तर्गत राष्ट्रिय सेवा योजना इकाई के द्वारा १६ मई २०२३ के दिन प्रशस्ति समारोह आयोजित किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के राष्ट्रिय सेवा योजना स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्राध्यापक (डा.) जे. के. शर्मा, उप – कुलपति बद्दी विषश्वविद्यालय को मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तोर पर प्रो. (डा.) टी. र. भारद्वाज, कुलसचिव प्रो. (डा.) खुशमीत कुमार एवं विभिन्न विभागों के डीन, एवं विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहे।

प्रो. (डा.) जे. के शर्मा जी ने सभागार में उपस्थित सभी अतिथि एवं विद्यार्थीयों का अभिवादन किया। बीते समय में विश्वविद्यालय के आयोजित कार्यक्रम जैसे की रक्तदान शिविर , मैडिटेशन वर्कशॉप और राष्ट्रिय एकीकर्ण शिविर के सहभागी विद्यार्थियों एवं सभी एन. एस एस के स्वयंसेवको को समृतीचिन्ह एवं प्रमाणपत्र वितरित किये।

श्रीमति सुषमा सिंह,छात्र कल्याण अधिकारी ने उप कुलपति एवं कुलसचिव को निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद किया। सुश्री अंकिता ठाकुर एन. एस.एस कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *