Himachal Tonite

Go Beyond News

65 वर्षीय राहगीर को टक्कर मार चालक फरार

1 min read

धर्मशाला अप्रैल 10: जिला के तलवाड़ा मार्ग पर लगते कस्बा उपरला बरोट में एक सड़क हादसे  में बीती रात एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल चल रहे अधेड़ व्यक्ति साहिब सिंह (65) को टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति सड़क पर पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उपरला बरोट क्षेत्र के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति वाहन से टकराकर दूर जा गिरा।

वहीं वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय दुकानदार बाहर निकले व व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे पठानकोट निजी अस्पताल रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *