Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला के एक होटल में चल रहे देह व्यापार,युवक युवती गिरफ्तार

1 min read

राजधानी शिमला में एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वीरवार देर रात को पुलिस ने होटल में दबिश देकर इस गिरोह में शामिल तीन लड़कियों और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह कामयाबी गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। पुलिस को पता चला कि एक निजी होटल में देह व्यापार का धंधा चला हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम ने कार्ट रोड स्थित निजी होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने यहां से 3 लड़कियों को पकड़ा। ये लड़कियां बाहरी राज्य की है और शिमला में देह व्यापार करने के लिए लाई गई थी।

पुलिस ने इनके साथ 4 युवक जिनमें राम बालक गांव गौना खेरा कन्नौज यूपी, मनीष कुमार निवासी डोडेवाला तहसील अवोहर जिला फाजिल्का पंजाब,राजवीर जिला गंगानगर राजस्थान और विक्रम को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच एसएचओ सदर संदीप चौधरी कर रहे हैं। इसमें कुल 7 लड़की व युवक को पकड़ा है। पुलिस इन्हें आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। होटल में यह धंधा कब से चल रहा था इसका भी पता लगाया जा रहा है। मामले को लेकर जांच जारी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *