Himachal Tonite

Go Beyond News

जमीन विवाद के कारण देवर ने भाभी पर किया कुलाहाड़ी से हमला

1 min read

सदर थाना के तहत फत्तेवाल में जमीनी विवाद को लेकर देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में भाभी लहुलूहान हो गई, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने बहन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम के समय रेणु वाला निवासी फतेवाल अपनी ननंद रजनी वाला के साथ खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान रेणु वाला का देवर मनमोहन हाथ में कुल्हाड़ी लेकर खेत में आ पहुंचा और भाभी से गाली गलोच करने लगा। इतना ही नहीं मनमोहन भाभी का रास्ता रोककर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में रेणु वाला लहूलुहान हो गया।

परिजनों ने बीच बचाव किया और घायल रेणु वाला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार जारी है। मामले को लेकर घायल महिला की ननंद रजनीवाला ने अपने भाई के खिलाफ शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *