Himachal Tonite

Go Beyond News

पति बना कसाई, किया पत्नी पर दराट से हमला

1 min read

ऊना, 22 मई : जनपद केकटौहड़ खुर्द में पति ने मामूली कहासुनी के चलते पत्नी पर दराट से हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रीना कुमारी रविवार रात करीब 9 बजे घर के बरामदे में सिलाई का काम कर रही थी। इसी दौरान पति विजय कुमार से उसकी मामूली कहासुनी हो गई। जिसके चलते पति ने तैश में आकर पत्नी पर दराट से हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को सिविल अस्पताल अंब से पीजीआई रैफर किया गया, लेकिन पीड़ित का बेटा उसे उपचार के लिए होशियारपुर ले गया है।

घायल महिला की पहचान रीना कुमारी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति की पहचान विजय कुमार वर्मा पुत्र वीर सिंह निवासी कटौहड़ खुर्द वार्ड नम्बर चार के तौर पर की गई है। थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपित पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *