Himachal Tonite

Go Beyond News

चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर दो युवकों से 309.79 ग्राम चरस बरामद

घुमारवीं, 10 सितंबर

राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर कार सवार दो युवकों से 309.79 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  पुलिस की टीम कॉलेज के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक टैक्सी (HP 01K-6595) स्विफ्ट डिजायर मंडी की तरफ से आई तो पुलिस ने गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका व दस्तावेज दिखाने को कहा। जैसे ही चालक ने दस्तावेज दिखाने के लिए डैशबोर्ड से दस्तावेज निकाले तो डेश बोर्ड में एक लिफाफा टेप से लिपटा हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उससे इस लिफाफे के बारे में पूछा तो वह घबरा गया और कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। लिफाफे को चैक किया तो उसमें से 309.79 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार, पुत्र दुनी चंद, निवासी गांव जां, डाकघर बरादा, तहसील जरी, जिला कुल्लू व दूसरे व्यक्ति की पहचान केशव, पुत्र भूमि रामगांव जां, डाकघर बरादा, तहसील जरी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *