ट्रैन से टकरा कर युवक की मौत
ऊना अप्रैल 03 : क्षेत्र के बारसड़ा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी पहचान भड़ोलियां कलां निवासी मनीष कुमार (39) पुत्र मंगत राय के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मुनीश कुमार इंडस्ट्रीयल एरिया मैहतपुर स्थित एक उद्योग में कार्यरत था। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम चंद का कहना है कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज किया है। मृतक के परिजनों से भी बयान लिए जा रहे हैं।

