Himachal Tonite

Go Beyond News

कुल्लू : कार दुर्घटना में युवक की मृत्यु

कुल्लू, मार्च 30-  जिले की रघुपुर घाटी की टकरासी पंचायत के जैबाग गांव के पास एक कार सुबह हादसे का शिकार हो गई और सड़क से लुढ़क कर करीब 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी।

हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई है जिसकी पहचान राकेश कुमार पुत्र बेली राम निवासी जैबाग के रूप में हुई है।

मिली जानकारी अनुसार युवक जैबाग से आनी की तरफ जा रहा था जब यह हादसा हुआ। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *