Himachal Tonite

Go Beyond News

रावी नदी में गिरने से 2 युवकों की मौके पर मौत

चम्बा, फब 18 –  चम्बा-भरमौर मार्ग पर ढकोग के समीप एक बाइक दुर्घटना में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जिनकी पहचान विकास कुमार (28) पुत्र लेहरु राम निवासी गांव मरौथा पंचायत लोथल और सचिन कुमार (30) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव तगैलथा पंचायत सुनारा के रूप में की गई है।

मिली जानकारी अनुसार सुबह करीब 10 बजे अचानक ढकोग के समीप बाइक का बैलेंस बिगड़ गया, जिसके चलते बाइक सड़क पर गिर गई और दोनों युवक रावी नदी में जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक ऑनलाइन अमेजन कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते थे। शनिवार को दोनों गरोला से धरवाला की तरफ होम डिलीवरी देने के लिए आ रहे थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को भी सौंप दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज व जिला परिषद सदस्य खणी वार्ड अनिल कुमार के साथ स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया था लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *