Himachal Tonite

Go Beyond News

घुमारवीं उप मण्डल की विभिन्न पंचायतों के 4 घरों को कटेनमेंट जोन बनाया गया

बिलासपुर 27 अप्रैल – कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिला बिलासपुर के घुमारवीं उप मण्डल के नगर परिषद तथा विभिन्न पंचायतों के 4 घरों को कटेनमेंट जोन बनाया गया है। यह आदेश एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने जारी किए है जिन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदेशों में बताया गया है कि नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड न0 5 के 1 घर के 50 मीटर दायरे, ग्राम पंचायत पतेन्हड़ा गांव पतेन्हड़ा वार्ड न0 6 के 1 घर के 50 मीटर दायरे, ग्राम पंचायत लोहारवीं के गांव लोहारवीं के वार्ड न0 4 के 1 घर के 50 मीटर दायरे, ग्राम पंचायत डंगार के गांव डंगार के वार्ड न0 4 के 1 घर के 50 मीटर दायरे को कटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *