Himachal Tonite

Go Beyond News

जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों, परेड की रिहर्सल जारी

ऊना (12 अप्रैल)- राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी संबंध में आज परेड की रिहर्सल की गई। एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है।

डॉ. निधि पटेल ने कहा कि हिमाचल दिवस समारोह के लिए कोविड-19 को देखते हुए जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगाजिसमें मास्क लगानासमय-समय पर सैनिटाइज करना तथा सामाजिक दूरी बनाएं रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण करेंगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *