Himachal Tonite

Go Beyond News

नगर परिषद ऊना के नाले के तटीयकरण पर खर्च होंगे 22 करोड़: सत्ती

1 min read
ऊना, 12 अप्रैल: नगर परिषद ऊना के तहत नालों के तटीयकरण, सीवरेज और पेयजल व्यवस्था के सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर कार्य योजना तैयार करने के लिए आज नगर परिषद के जन प्रतिनिधियों और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ आज डीआरडीअ सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना शहर की जल भराव समस्या से निजात दिलाने के लिए 22 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि बरसात में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जल भराव की समस्या के कई मामले सामने आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के निजात पाने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारी व जन प्रतिनिधि पूरे क्षेत्र का दौरा करके ऐसे क्षेत्र चिन्हित करेंगे जहां जल भराव की समस्या रहती है और शीघ्र ही इन नालों के तटीयकरण का कार्य आंरभ किया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *