Himachal Tonite

Go Beyond News

वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन चंबा की टीम का जज्बा काबिले तारीफ और प्रेरणादायी- उपायुक्त

चंबा, 25 मार्च- उपायुक्त डीसी राणा ने वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन चंबा की टीम को पांवटा साहिब में 20 मार्च को आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में नाहन की टीम को हराकर जीत हासिल करने पर बधाई दी है। टीम केेे सम्मान के लिए आज आयोजित किए गए कार्यक्रम में
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को टोपी पहना कर सम्मानित भी किया।
टीम की लगातार चौथी जीत पर उनके जज्बे की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस परंपरा को बरकरार रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि 1925 में इंग्लैंड की टीम चंबा आकर यहां के राजाओं की टीम के साथ खेली थी और इसी परंपरा को वेटरन टीम ने आगे भी जारी रखा है। वेटरन टीम 2007 से विभिन्न जिलों में जाकर मैच खेल रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *