Himachal Tonite

Go Beyond News

जिला में अब तक 17 हजार पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत किया गया लाभान्वित – राजिन्द्र गर्ग

1 min read

बिलासपुर 28 फरवरी – जिला बिलासपुर की विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 23 ग्राम पंचायतों के 256 परिवारों को मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना के तहत मुफ्त गैस चूल्हा और एलपीजी सिलेंडर वितरण कार्यक्रम के दौरान खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि जिला में अब तक 17 हजार पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत लाभान्वित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3500 मुफ्त गैस कुनेक्शन वितरित कर लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा देश में अब तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ माता और बहनों को इस योजना में शामिल किया गया है।

उन्होंने देश व केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं से समाज के व अंतिम पायदान पर बैठे हुए वंचित व्यक्ति तक लाभ पहंुचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *